भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना / Bhaiya Mere Rakhi Ke Bandhan Ko Nibhana – Movie: Chotti Behan

Movie: Chotti Behan अभिनेता बलराज साहनी और नंदा पर 1971 में आई फिल्म 'छोटी बहन' का गाना Bhaiya Mere Rakhi Ke Bandhan Ko Nibhana फिल्माया गया था। यह गीत भाई-बहन के पावन रिश्तों के भावों से भरा हुआ है। इसमें बहन नंदा अपने बड़े भाई बलराज साहनी को राखी बांधते हुए यह गीत गाती है। इसका संगीत शंकर-जयकिशन ने दिया और शैलेंद्र के गीत को लता मंगेशकर ने अपनी मधुर आवाज दी है।


Bhaiya Mere Rakhi Ke Bandhan Ko Nibhana Lyrics


Bhaiya Mere Rakhi Ke Bandhan Ko Nibhana – Movie: Chotti Beha


भैया मेरे राखी के
बंधन को निभाना
भैया मेरे छोटी बहन को
ना भुलाना
देखो ये नाता निभाना, निभाना
भैया मेरे राखी के
बंधन को निभाना
भैया मेरे छोटी बहन को
ना भुलाना, भैया मेरे

ये दिन ये त्यौहार ख़ुशी का
पावन जैसे नीर नदी का
भाई के उजले माथे पे
बहन लगाए मंगल टीका
झुमे ये सावन सुहाना, सुहाना
भैया मेरे, भैया मेरे राखी के
बंधन को निभाना
भैया मेरे छोटी बहन को
ना भुलाना, भैया मेरे
आ आ..

बांध के हमने रेशम डोरी
तुम से वो उम्मीद है जोड़ी
नाज़ुक है जो साँस के जैसी
पर जीवन भर जाए ना तोड़ी
जाने ये सारा ज़माना, ज़माना
भैया मेरे, भैया मेरे राखी के
बंधन को निभाना
भैया मेरे छोटी बहन को
ना भुलाना, भैया मेरे

शायद वो सावन भी आए
जो बहना का रंग ना लाए
बहन पराए देश बसी हो
अगर वो तुम तक
पहुँच ना पाए
याद का दीपक जलाना, जलाना
भैया मेरे, भैया मेरे राखी के
बंधन को निभाना
भैया मेरे छोटी बहन को
ना भुलाना, भैया मेरे


Post a Comment

0 Comments