Pyaara Bhaiya Mera – Movie: Kya Kehna टिप्स संगीत बॉलीवुड मूवी "क्या कहना" से प्रीति जिंटा, सैफ अली खान, चंद्रचूर सिंह और अनुपम खेर द्वारा अभिनीत 'प्यार भैया मेरा पेश किया है। क्या कहना एक बॉलीवुड फिल्म है जिसका निर्देशन कुंदन शाह कर रहे हैं
Pyaara Bhaiya Mera Lyrics
प्यारा भैया मेरा दूल्हा राजा बन के आ गया
प्यारा भैया मेरा
रेशम की पगड़ी पे सेहरा, घर आँगन महका गया
प्यारा भैया मेरा...
देखो यारा मेरा...
आज कैसी धूम है, गा रही शहनाइयाँ
आँचलों की छाँव में, बैठा भैया साईयाँ
सज के डोली आएगी, लौट के जब साथ में
प्यारी-सी भाभी का हाथ, लूँगी अपने हाथ में
फिर एक दिन अरे क्या कहना
एक फूल-सा खिलेगा अंगना
प्यारा भैया मेरा...
देखो कैसी सज रही, सूरत मेरे यार की
मस्ती में क्या झूमती, शाम आई प्यार की
गोरियों के बीच में, बैठा कैसी शान से
ऐसे ही पूरे हो दिन, मेरे भी अरमान के
इन हाथों में भी कोई हाथ आये
अपनी भी सुहाग की रात आये
देखो यारा मेरा..


0 Comments
पोस्ट से संबंधित कोई भी सवाल आपके मन में है,तो आप कमेंट के द्वारा हमें बता सकते हैं, हम आपकी मदद करने की पूरी पूरी कोशिश करेंगे