रक्षा बंधन त्यौहार है भाई बहन का प्यार: रक्षाबंधन सिर्फ त्योहार नहीं बल्कि एक ऐसी भावना है जो रेशम की कच्ची डोरी के जरिए भाई-बहन के प्यार को हमेशा-हमेशा के लिए संजोकर रखती है. रक्षा बंधन का त्योहार हिन्दू धर्म के बड़े त्योहारों में से एक है, जिसे देश भर में धूमधाम और पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. यह त्योहार भाई-बहन के अटूट रिश्ते, बेइंतहां प्यार, त्याग और समर्पण को दर्शाता है. इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी (Rakhi) या रक्षा सूत्र (Raksha Sutra) बांधकर उसकी लंबी आयु और मंगल कामना करती हैं. वहीं, भाई अपनी प्यारी बहना को बदले में भेंट या उपहार देकर (Rakhi Gifts) हमेशा उसकी रक्षा करने का वचन देते हैं. यह इस त्योहार की खासियत है कि न सिर्फ हिन्दू बल्कि अन्य धर्म के लोग भी पूरे जोश के साथ इस त्योहार को मनाते हैं
रक्षा बंधन त्यौहार है भाई बहन का प्यार
युगो युगो से चलता आया प्रेम का ये बंधन,
भाई बहिन का रिश्ता जग में सब से है पावन
रक्शा बंधन त्यौहार है भाई बहिन का प्यार
बाँध के राखी इस दिन बहना भाई से कहते है
आज से तेरी हर मुश्किल प्यारे भाइयाँ मेरी है
जीवन की सारी खुशियां मेरी तुझको अर्पण
भाई बहिन का रिश्ता जग में सब से है पावन
रक्शा बंधन त्यौहार है भाई बहिन का प्यार
अपने होते तुझपर कोई आंच न आने दूंगा
ये जीवन देकर भी रक्शा तेरी बहिन करुगा
अपनी प्यारी बहना को भाई देता ये वचन
भाई बहिन का रिश्ता जग में सब से है पावन
रक्शा बंधन त्यौहार है भाई बहिन का प्यार
सब से प्यारा सब से सूंदर सब से है अनमोल
भाई बहिन के इस रिश्ते का मोक्ष से बढ़कर मोल
इस पावन रिश्ते को दिल से शर्मा करे नमन
भाई बहिन का रिश्ता जग में सब से है पावन
रक्शा बंधन त्यौहार है भाई बहिन का प्यार


0 Comments
पोस्ट से संबंधित कोई भी सवाल आपके मन में है,तो आप कमेंट के द्वारा हमें बता सकते हैं, हम आपकी मदद करने की पूरी पूरी कोशिश करेंगे