ये राखी बंधन है ऐसा / Yeh Rakhi Bandhan Hai Aisa – Movie: Be-Imaan

Yeh Rakhi Bandhan Hai Aisa – Movie: Be-Imaan 1972 में आई बेईमान फिल्म का राखी का यह सुपरहिट गीत काफी लोकप्रिय हुआ था। गीत को शंकर-जयकिशन ने अपने संगीत से सजाया है और सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर ने इसे गाया है। फिल्म में मनोज कुमार, राखी, प्राण स्नेह लता और प्रेमनाथ अहम भूमिका में थे

Yeh Rakhi Bandhan Hai Aisa Lyrics


Yeh Rakhi Bandhan Hai Aisa



ये राखी बंधन है ऐसा
ये राखी बंधन है ऐसा
जैसे चंदा और किरण का
जैसे बदरी और पवन का
जैसे धरती और गगन का
ये राखी बंधन है ऐसा

दुनिया की जितनी बहनें हैं
उन सबकी श्रद्धा है इसमें
है धरम करम भैया का ये
बहना की रक्षा इसमें है
जैसे सुभद्रा और किशन का
जैसे बदरी और पवन का
जैसे धरती और गगन का
ये राखी बंधन...

आज खुशी के दिन भाई के
भर-भर आए नैना
कदर बहन की उनसे पूछो
जिनकी नहीं है बहना
मोल नहीं कोई इस बंधन का
जैसे बदरी और पवन का
जैसे धरती और गगन का

ये राखी बंधन है ऐसा...

Post a Comment

0 Comments